गंगा हुई उग्र, तबाही मचाने को आतुर

गंगा और बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार खगड़िया के अघोरी स्थान घाट के पास बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से मात्र 0.31 सेंटीमीटर नीचे थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 08:37 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 08:37 PM (IST)
गंगा हुई उग्र, तबाही मचाने को आतुर
गंगा हुई उग्र, तबाही मचाने को आतुर

जागरण संवाददाता, खगड़िया : गंगा और बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार खगड़िया के अघोरी स्थान घाट के पास बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से मात्र 0.31 सेंटीमीटर नीचे थी। जबकि खारा धार स्लूस गेट के पास गंगा खतरे के निशान से 0.31 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गंगा और बूढ़ी गंडक पर बने बांध- तटबंधों की बढ़ाई गई निगरानी

जिले के गोगरी और परबत्ता प्रखंड के एक भाग में गंगा और बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इधर गोगरी नारायणपुर तटबंध की निगरानी बढ़ा दी गई है। यह तटबंध गोगरी और परबत्ता प्रखंड को गंगा और बूढ़ी गंडक की बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर बनाया गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक, खगड़िया, के कार्यपालक अभियंता अमर सिंह ने कहा कि गंगा और बूढ़ी गंडक पर बने सभी बांध-तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी संवेदनशील बिदुओं पर नजर है। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक और दो के अंतर्गत जितने भी बांध-तटबंध हैं, सभी सुरक्षित हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए मंगलवार की संध्या डीएम आलोक रंजन घोष ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए। रामपुर पंचायत में 50 एकड़ में लगी फसलें डूबी

इधर परबत्ता प्रखंड के तेमथा करारी पंचायत की वार्ड नंबर दो बाढ़ के पानी से घिरा गया है। गोगरी की छह पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के दो वार्ड पर भी बाढ़ का खतरा है। पानी खेत खलिहान में पहुंचने लगा है। गोगरी रिग बांध से सटकर गंगा बह रही है। शिव मंदिर कामाथान के पास गंगा जीएन तटबंध से सटकर बहने लगी है। गोगरी दियारा क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें और चारा डूब गई है। मुख्य रूप से मक्का की फसल दियारा में लगी हुई है। गोगरी के किसान मनोज मंडल ने बताया कि उनकी गोगरी दियारा स्थित डेढ़ बीघा मक्का की फसल डूब गई है। गोगरी की छह पंचायत बन्नी, झिकटिया, बोरना, गोगरी, रामपुर व इटहरी पर अब गंगा और बूढ़ी गंडक की बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने बताया कि 50 एकड़ में लगी फसलें डूब गई है। पंचायत के वार्ड नंबर दो और चार के 10 घर बाढ़ के पानी से घिर चुका है।

गंगा बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिला प्रशासन चौकन्ना है। फिल्ड विजिट किया जा रहा है। संभावित बाढ़ से निपटने की हर स्तर पर तैयारी है। पर्याप्त नाव है। जिले में कुल 224 नावें हैं। 18 मोटर वोट है। जिसमें एक को मरम्मत को लेकर पटना भेजा गया है।

प्रदीप कुमार, जिला आपदा सलाहकार, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी