पंसस की बैठक में सात स्थाई समिति गठित

खगड़िया। प्रखंड प्रमुख कार्यालय में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठ

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 10:37 PM (IST)
पंसस की बैठक में सात स्थाई समिति गठित

खगड़िया। प्रखंड प्रमुख कार्यालय में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया।

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विकास की रूप-रेखा तैयार करने के लिए सात स्थाई समिति का गठन किया गया। इस तरह सभी पंसस को विभिन्न क्षेत्रों का कार्यभार दिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से पंसस ने अपने कार्यो का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि प्रखंड का विकास प्रमुखता से की जायेगी। आपसी सामांजस्य के तहत योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। समाज कल्याण के हित में चलाई जा रही योजना में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सामान्य स्थायी समिति में अध्यक्ष के तौर पर प्रखंड प्रमुख, सदस्य में पंसस अमिका देवी, विकास कुमार, उपप्रमुख हीरालाल यादव को शामिल किया गया है। वित्त अंकेक्षण तथा योजना समिति में अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख, सदस्य पंसस गुंजन देवी, गुड़िया कुमारी, गरभु रजक होंगे। उत्पादन समिति में अध्यक्ष विनीता देवी सदस्य गुंजन देवी, उपेन्द्र सिंह, विकास कुमार, समाजिक न्याय समिति में अध्यक्ष उपप्रमुख हीरालाल यादव, सदस्य मनीष कुमार, आशा देवी आदि शामिल हैं। इसी तरह शिक्षा समिति में अध्यक्ष गुड़िया कुमारी को बनाया गया। लोक निर्माण समिति में अध्यक्ष अंबिका देवी सहित तीन पंसस को शामिल किये गये। वहीं, बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी पंसस को अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निर्वाह करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी