धनतेरस पर बर्तन बाजार की बढ़ी रौनक

खगड़िया। धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक है। धनतेरस की आहट से बर्तन बाजार में भी उछाल आ गया है। बर्तन बाजार में चहल-पहल तेज हो उठी है। अभी से भीड़ बढ़ने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 08:37 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 08:37 PM (IST)
धनतेरस पर बर्तन बाजार की बढ़ी रौनक
धनतेरस पर बर्तन बाजार की बढ़ी रौनक

खगड़िया। धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक है। धनतेरस की आहट से बर्तन बाजार में भी उछाल आ गया है। बर्तन बाजार में चहल-पहल तेज हो उठी है। अभी से भीड़ बढ़ने लगी है।

मालूम हो कि धनतेरस में नए बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। इसको लेकर स्टील, पीतल के बर्तन से बाजार सज गया है। तांबा के बर्तन का भी डिमांड है। महिला इसमें अपने रसोई से जुड़े सामान को प्राथमिकता देती है। धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार में तरह-तरह के दीप, अगरबत्ती स्टैंड आदि उपलब्ध है। इसबार नए डिजाइन के स्टील के बर्तन से बाजार पट गया है। थाना रोड स्थित बासन बर्तन दुकान के संचालक सुनील कुमार सोनी ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए स्टील, पीतल, तांबा के नए डिजाइन के बर्तन मौजूद है। लोग नए डिजाइन के बर्तन पसंद करते हैं। अभी स्टील बर्तन दो सौ से ढाई सौ रुपये प्रति किलो है। पीतल पांच सौ रुपये प्रति किलो बिक रहा है। तांबा के जग पांच सौ रुपये प्रति पीस उपलब्ध है। धनतेरस में बर्तन स्टैंड की भी अच्छी बिक्री होती है। बर्तन स्टैंड आठ सौ से 12 सौ रुपये तक के हैं। नए डिजाइन के गैस चूल्हा, प्रेसर कूकर का भी प्रचलन बढ़ा है। सुनील कुमार सोनी के कहा कि इस वर्ष बर्तन के दामों में पिछले वर्ष के तुलना में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है।

chat bot
आपका साथी