जाप कार्यकर्ताओं ने निकाला अर्थी जुलूस

खगड़िया। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी बाद से जाप कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। वे लगातार आं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:22 PM (IST)
जाप कार्यकर्ताओं ने निकाला अर्थी जुलूस
जाप कार्यकर्ताओं ने निकाला अर्थी जुलूस

खगड़िया। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी बाद से जाप कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। वे लगातार आंदोलनरत हैं। इधर गुरुवार को

मानसी के मटिहानी ग्राम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी जुलूस निकाला गया।

इस मौके पर नीतीश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। अर्थी जुलूस जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू के नेतृत्व में निकाला गया। जो मानसी के विभिन्न मार्ग होते हुए मटिहानी घाट पहुंचा। इस मौके पर पप्पू यादव को रिहा करो, के नारे से आसमान गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर युवा शक्ति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि वैश्विक महामारी में बिहार के हजारों लोगों को हर स्तर पर पप्पू यादव के द्वारा मदद पहुंचाई जा रही थी। पप्पू यादव ने महामारी से लड़ने में सरकारी तैयारी की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने एंबुलेंस को लेकर भी पोल खोला। जिससे घबराकर पप्पू यादव को नीतीश सरकार ने गिरफ्तार किया।

नागेंद्र सिंह त्यागी ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या आपदा की घड़ी में सेवा करना अपराध है? कहा, पप्पू यादव की गिरफ्तारी से सुशासन की पोल खुल चुकी है।

जाप के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद यादव ने कहा कि जब तक सेवक पप्पू यादव को रिहा नहीं किया जाता है और राजीव प्रताप रूडी को जेल भेज नहीं दिया जाता है तब तक जन अधिकार पार्टी खगड़िया के साथी गांव- गांव में आंदोलन करते रहेंगे।

इस मौके पर जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, चंद्रशेखर कुमार, दीपक चंद्रवंशी, किशोर दास, रोशन कुमार, विक्की आर्य, अमृत राज, रविश यादव, जवाहर यादव, प्रिस कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी