सन्हौली में गृहस्वामी को बेहोश कर लाखों की चोरी

शहर से सटे सन्हौली गांव में सिंह ट्रांसपोर्ट के मालिक महेश्वर सिंह के घर में चोरों ने लाख

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 08:15 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 08:15 PM (IST)
सन्हौली में गृहस्वामी को बेहोश कर लाखों की चोरी
सन्हौली में गृहस्वामी को बेहोश कर लाखों की चोरी

शहर से सटे सन्हौली गांव में सिंह ट्रांसपोर्ट के मालिक महेश्वर सिंह के घर में चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी व लाइसेंसी रिवाल्वर की चोरी कर ली और मुख्य गेट को बाहर से बंद कर भागने में सफल रहा। घटना सोमवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस इंस्पेक्टर बासुकीनाथ झा, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इधर, महेश्वर सिंह के पुत्र निशांत विक्रांत ने बताया कि उनके माता- पिता एक महीना से पटना में इलाज करवा रहे हैं। उनके भाई आदित्य विक्रम बेगूसराय के तेघड़ा में सीओ हैं। उसने पुलिस को बताया कि दो मंजिला मकान में वे पति-पत्नी व बच्चे के साथ सोए थे। मंगलवार की सुबह जब उठे तो मुख्य गेट बाहर से लगा हुआ था। वे दूसरे के छत होकर बाहर आए और गेट को खुलवाया। तब पता चला कि घर में चोरी हुई है। उसने पुलिस को बताया कि जमीन बिक्री की 25 से 30 लाख रुपये, 12 लाख के जेबरात व पिता के नाम का लाइसेंसी रिवाल्वर चोरों के हाथ लगे। वैसे माता-पिता के आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि और चोरों के हाथ क्या सब लगे। उसने बताया कि पूरी संभावना है कि चोर शौचालय होकर घर में घुसे और उनलोगों पर बेहोशी का स्प्रे कर दिया। इसीलिए तो दो आलमीरा को तोड़ने पर भी उनलोगों की नींद नहीं खुली। इधर, पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि टोही कुत्ता को मंगाया गया है। अब तक बयान दर्ज नहीं हुआ है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी