ध्यानार्थ: खगड़िया लोकसभा के 1714 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न

खगड़िया। 25 खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:29 AM (IST)
ध्यानार्थ: खगड़िया लोकसभा के 1714 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न
ध्यानार्थ: खगड़िया लोकसभा के 1714 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न

खगड़िया। 25 खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। लोकसभा क्षेत्र में कुल 1714 बूथ हैं। यहां के छह में से तीन विधान सभा क्षेत्र में पूर्व घोषित सूचना अनुसार

सुबह सात से संध्या चार बजे तक ही मतदान हुआ। इन विधान सभा क्षेत्र में सिमरी बख्तियारपुर, बेलदौर और अलौली(सुरक्षित) शामिल है। खगड़िया डीएम अनिरुद्ध कुमार ने संध्या 6.22 पर बताया कि अब तक लोकसभा क्षेत्र में 59.22 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

इधर,

बेलदौर विधान सभा क्षेत्र के तौफिर गढि़या बूथ संख्या 65 के मतदाताओं ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया। यहां एक भी मत नहीं पड़ने की सूचना है। जबकि परबत्ता विधान सभा के मध्य विद्यालय नवटोलिया स्थित बूथ संख्या 217 के मतदाताओं ने भी वोट का बहिष्कार किया। हालांकि यहां 10.10 पर एक मतदाता ने वोट डाले। इसी विधान सभा के इंदिरा नगर, धनखेता के लोगों ने भी सड़क की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। अलौली(सुरक्षित) विधान सभा के मतदान केंद्र संख्या 172 पर दो गुटों में जमकर झपड़ हुई। यहां पुलिस-प्रशासन ने कड़ी मशक्कत कर स्थिति पर काबू पाया। परबत्ता विधान सभा के कोलवारा पंचायत स्थित तेहायगांव में ओलावृष्टि प्रभावित किसानों ने मतदान के दिन बूथ के पास अपने आक्रोश का इजहार किया। पुलिस-प्रशासन की सख्ती बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त पंकज पाल, डीआइजी मनु महाराज, खगड़िया डीएम अनिरुद्ध कुमार, एसपी मीनू कुमारी स्वयं स्थिति का जायजा लेते दिखे। प्रेक्षक पी. रंजीत वासा ने भी मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं छिटपुट घटना घटी, परंतु स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया। डीएम ने भी शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है।

नक्सल प्रभावित बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर 24 कंपनी पारा मिलिट्री, 11 कंपनी बीएमपी और महिला बटालियन, तीन हजार जिला पुलिस बल, 14 सौ होमगार्ड और एक हजार

जिला पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।

दूसरी ओर ईवीएम की गड़बड़ी के कारण कई जगहों पर व्यवधान पैदा हुआ। देर से मतदान शुरु हुआ। इससे मतदाताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी अनुसार मतदान केंद्र संख्या 115, 172, 195, 217, 221, 222, 246, 247, 248 आदि बूथों पर ईवीएम की गड़बड़ी के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मतदान केंद्र संख्या 172 पर ईवीएम को चेंज किया गया। गोगरी के बूथ संख्या 35, मध्य विद्यालय उसरी केंद्र पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण

30 मिनट विलंब से मतदान आरंभ हुआ। रामपुर बूथ नंबर 82 पर भी ईवीएम में गड़बड़ी से मतदान 20 मिनट बाधित रहा।

बूथ संख्या 115 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान एक घंटा विलंब से आरंभ हुआ।

कोट

' खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कहीं से कोई बड़ी गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।'

पंकज पाल, आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल।

chat bot
आपका साथी