मौसम आज करवट बदल सकती है

खगड़िया। बीते मंगलवार की आंधी बारिश और ओलावृष्टि से किसान अभी तक उबरे नहीं है। दूसर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 05:51 PM (IST)
मौसम आज करवट बदल सकती है
मौसम आज करवट बदल सकती है

खगड़िया। बीते मंगलवार की आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसान अभी तक उबरे नहीं है। दूसरी ओर मौसम विभाग (कृषि विज्ञान केंद्र, खगड़िया) के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि 12 एवं 13 अप्रैल को बारिश की संभावना है। बारिश के साथ-साथ तेज हवा का भी अनुमान है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। किसानों को सावधान रहने तथा कृषि कार्य में सावधानी और सतर्कता बरतने की जरुरत है। ऐसे में खेतों में तैयार गेहूं की फसल को किसान काटकर घर ले आवें। वहीं दोनों दिन खेत-खलिहान जाने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर ओलावृष्टि होती है, तो खेत-खलिहान में किसान परेशानी में फंस सकते हैं। ऐसे में सावधानी आवश्यक है। मालूम हो कि बीते मंगलवार को हुई ओलावृष्टि में जिले में 200 से अधिक लोग जख्मी हो गए। दो लोगों की मौत भी हो गई।

chat bot
आपका साथी