क्षेत्र का किया जा रहा चहुंमुखी विकास: विधायक

खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को चकहुसैनी पंचायत में ललित वासा से रिटायर्ड बांध तक मुख्यमं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 07:36 PM (IST)
क्षेत्र का किया जा रहा चहुंमुखी विकास: विधायक
क्षेत्र का किया जा रहा चहुंमुखी विकास: विधायक

खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को चकहुसैनी पंचायत में ललित वासा से रिटायर्ड बांध तक मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत प्राक्कलित राशि नौ लाख, 64 हजार, चार सौ की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक पूनम देवी यादव ने किया। इस मौके पर विधायक पूनम देवी यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक गांव का सम्मान के साथ विकास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्शों पर चलकर उनके अधूरे सपने को साकार करने की दिशा में दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों, गरीब सवर्णों के हक-अधिकार के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि मानसी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में उनकी ओर से किए गए अनुशंसा पर एक करोड़ की योजनाएं संचालित है। मानसी बाजार, चकहुसैनी, पूर्वी ठाठा, पश्चिमी ठाठा, बलहा, सैदपुर आदि पंचायतों में सड़क, नाला, भवन, चबूतरा, शिक्षा-चिकित्सा आदि विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मानसी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन तथा खगड़िया सदर अस्पताल में दो एम्बुलेंस के लिए अनुशंसा की गई है। जो बहुत जल्द आ जाएगा। इस मौके पर जदयू नेता दीपक सिन्हा, दलित युवा संग्राम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान शास्त्री, मानसी उप प्रमुख हीरालाल यादव, युवा जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार यादव, स्थानीय मुखिया दीपक कुमार विद्यार्थी, पंसस मनीष कुमार, अवधेश यादव, सुनील यादव, अखलेश यादव, इन्द्रदेव यादव , इन्द्रदेव दास, रामभरोस तांती, पप्पू पटेल, मुन्ना पासवान, अर¨वद यादव, ललित यादव, मंटू यादव, पवन कुमार हीरा, उपेन्द्र पासवान, वार्ड सचिव मुन्ना कुमार तांती आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी