बूढ़ी गंडक राजाजान घाट पर चलाया सफाई अभियान

खगड़िया। सोमवार को मानसी प्रखंड के राजाजान बूढ़ी गंडक घाट पर साफ सफाई अभियान चलाया गय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 06:52 PM (IST)
बूढ़ी गंडक राजाजान घाट पर चलाया सफाई अभियान
बूढ़ी गंडक राजाजान घाट पर चलाया सफाई अभियान

खगड़िया। सोमवार को मानसी प्रखंड के राजाजान बूढ़ी गंडक घाट पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान नशा मुक्त भारत के बैनर तले प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर बूढ़ी गंडक घाट की दर्जनों युवाओं के द्वारा साफ सफाई की गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के प्रेम कुमार यशवंत ने कहा कि भारत में नदियों को सांस्कृतिक विरासत प्राप्त है। पिछले कुछ सालों से गंगा सहित अन्य नदियों की अविरल धारा पर संकट आ गया है। इसलिए सरकार के साथ-साथ समाज के लोगों को भी नदियों के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई के लिए आगे आना चाहिए। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि यह संकट बढ़ते प्रदूषण के कारण हो रहा है। लोग अब जागरूक हो गए हैं। नदी किनारे पौधे लगा रहे हैं। इस मौके पर नशा मुक्त भारत के वीरू कुमार ने कहा कि नदियां हमारी जीविका का स्त्रोत रहा है। इसलिए नदी की अविरल निर्मल धारा को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा। इस मौके पर स्वराज क्लब के नीतीश यादव, ग्रामीण दिनेश यादव, उषा देवी, सुशीला देवी आदि सफाई अभियान में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी