पारा लुढ़का, बढ़ी ठंड, आज न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा

खगड़िया। अचानक बारिश के साथ बढ़ी ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। सोमवार की सं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 06:24 PM (IST)
पारा लुढ़का, बढ़ी ठंड, आज न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा
पारा लुढ़का, बढ़ी ठंड, आज न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा

खगड़िया। अचानक बारिश के साथ बढ़ी ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। सोमवार की संध्या शुरू हुई टिप-टिप बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। मंगलवार की दोपहर 12.00 बजे तक मात्र छह मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी, परंतु इसने परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को खगड़िया स्टेशन परिसर, बस पड़ाव, स्टेशन रोड, राजेंद्र चौक समेत अन्य सड़कों पर लगभग सन्नाटा दिखा। एनएच-31 और 107 पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की परिचालन में कमी दिखी। स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कमी दर्ज की गई।

मंगलवार को इस मौसम का पहला अधिक ठंड भरा दिन रहा। मौसम के बदले मिजाज के साथ सोमवार शाम से आरंभ हुई बूंदा-बुंदी मंगलवार को दोपहर बाद तक जारी रही। सुबह में कोहरा भी छाया रहा। दोपहर बाद बारिश रुकी तथा सूर्यास्त से कुछ देर पहले बादल छंटे। थोड़ी देर के लिए लोगों को सूर्य भगवान के दर्शन हुए। परंतु, कंपकंपाती

ठंड पर इसका कोई असर नहीं दिखा। मंगलवार को न्यूनतम 10 व उच्चतम तापमान

18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। बुधवार को न्यूनतम आठ और उच्चतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। ठंड से बचने को लेकर कुछेक जगहों पर लोग अलाव जला आग का सेवन करते दिखे। बाजार में गर्म कपड़े की बिक्री जमकर हो रही है।

chat bot
आपका साथी