मानसी में उदीयमान भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने दिया अ‌र्घ्य

खगड़िया। उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही बुधवार को लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए छठ घाट श्रद्धालुयों से पटा रहा। पश्चिमी ठाठा पंचायत के चुकती घाट पर विधायक पूनम देवी यादव, राजद नेत्री कृष्णा कुमारी यादव, जिप अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती, जदयू नेता सुशांत यादव, प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद, सामाजिक कार्यकर्ता जूली चांद, पूर्व पंसस जूली कुमारी, अनिल कुमार यादव, पूर्व मुखिया किरण यादव ने भी पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:15 PM (IST)
मानसी में उदीयमान भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने दिया अ‌र्घ्य
मानसी में उदीयमान भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने दिया अ‌र्घ्य

खगड़िया। उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही बुधवार को लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए छठ घाट श्रद्धालुयों से पटा रहा। पश्चिमी ठाठा पंचायत के चुकती घाट पर विधायक पूनम देवी यादव, राजद नेत्री कृष्णा कुमारी यादव, जिप अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती, जदयू नेता सुशांत यादव, प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद, सामाजिक कार्यकर्ता जूली चांद, पूर्व पंसस जूली कुमारी, अनिल कुमार यादव, पूर्व मुखिया किरण यादव ने भी पूजा अर्चना की। छठ के दौरान मटिहानी घाट पर बने पंडाल व प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालु उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद पंडाल में स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा की भी पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं के लिए छठ पूजा समिति द्वारा पंडाल में निश्शुल्क चाय, शरबत, नींबू पानी, दूध आदि की व्यवस्था की गई थी। अमनी और बलहा पंचायत में भी श्रद्धालुयों ने धूमधाम से छठ पूजा मनाया। यहां भी छठ पूजा को लेकर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। श्रद्धालुओं ने सैदपुर पंचायत में भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ पूजा किया।

chat bot
आपका साथी