नगर सभापति ने किया छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण

खगड़िया। लोकआस्था का पर्व छठ को लेकर नगर सभापति सीता कुमारी व पूर्व नगर सभापति सह जन अधिकार पार्टी के किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने 11 सौ छठ व्रतियों की बीच साड़ी का वितरण किया गया। पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पिछले दस वर्षों से वे छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण कर रहे हैं। छठ पर्व शुद्धता का पर्व है। खासकर बिहार का महापर्व है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:00 PM (IST)
नगर सभापति ने किया छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण
नगर सभापति ने किया छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण

खगड़िया। लोकआस्था का पर्व छठ को लेकर नगर सभापति सीता कुमारी व पूर्व नगर सभापति सह जन अधिकार पार्टी के किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने 11 सौ छठ व्रतियों की बीच साड़ी का वितरण किया गया। पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पिछले दस वर्षों से वे छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण कर रहे हैं। छठ पर्व शुद्धता का पर्व है। खासकर बिहार का महापर्व है।

इस पर्व में प्रदेश में रह रहे लोग भी पर्व मनाने अपने घर पुरे परिवार के साथ आकर छठ मनाते हैं। इस पर्व में सभी लोग नदी किनारे एकत्रित होते हैं। और भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देते हैं। नगर सभापति सीता कुमारी ने कहा कि छठ व्रतियों को पर्व के लिए साड़ी बांटकर अच्छा लग रहा है। नगर परिषद अंतर्गत पड़ने वाले सभी सात घाटों का साफ-सफाई , बेरिके¨टग, लाईट , महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए जगह आदि का निर्माण किया गया है। सुरक्षा के लिए घाटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सभी घाटों पर नगर परिषद की ओर से कैंप लगाया गया है। कैंप में नगर परिषद के कर्मी उपस्थित रहेगें। कोई भी समस्या होने पर नगर परिषद कर्मी की ओर निदान किया जायेगा। मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार, शिवराज यादव, जाप किसान प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव अनिरुद्ध जलान, जाप अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष मो. नसीम उर्फ लंबू, एससी एसटी सेल के जिलाध्यक्ष किशोर दास, युवा शक्ति नगर अध्यक्ष मोहन चौधरी, छात्र युवा शक्ति जिलाध्यक्ष रौशन कुमार, कार्यालय प्रभारी सर्वजीत पांडे, जाप नेता मनोज पासवान, आमिर खान, सुमित कुमार, नंदकिशोर कुमार, मुकेश कुमार, समाजसेवी कुंजविहारी पासवान आदि उपस्थित थे।

==========

chat bot
आपका साथी