भाजपा ने कहा - सोनिया गांधी व लालू यादव के बैशाखी पर है बिहार सरकार

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में केंद्र की योजनाओं को सही तरह से चलाया नहीं जा रहा। कहा कि बिहार की सरकार लालू और सोनिया की बैशाखी पर चल रही है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 14 Nov 2016 11:20 AM (IST) Updated:Mon, 14 Nov 2016 10:59 PM (IST)
भाजपा ने कहा - सोनिया गांधी व लालू यादव के बैशाखी पर है बिहार सरकार

खगड़िया [जेएनएन]। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने खगड़िया में सोमवार को परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकारी की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार इस वक्त सोनिया गांधी व राहुल गांधी को लेकर एक बैशाखी और लालू यादव को लेकर दूसरी बैशाखी पर चल रही है।

वे खगड़िया में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र की उपलब्धियां गिनाते हुए राज्य सरकार पर केंद्रीय योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया। बोले, राज्य में दो केंद्रीय विश्वविद्यालय, 16 जिलों में सेंट्रल स्कूल, एक एम्स के लिये जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

पढ़ें : भोजपुरी फिल्म के टॉप स्टार्स ने कहा - थैंक यू मोदी जी, कालाधन पर लगा दिया लगाम

इसके अलावा भी कई केंद्रीय योजनाओं को सरकार आगे नहीं बढ़ा रही है। उल्टे केंद्र की योजनाओं को अपना बताते हुए निश्चय यात्रा कर रहे हैं। हर घर तक बिजली पहुंचाने की केंद्र की योजना है, स्वच्छ भारत के तहत दो करोड़ दो लाख शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है। 2017 तक हर घर में शौचालय होगा।

इंदिरा आवास योजना के बदले अब प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें गृह निर्माण के लिये एक लाख, 20 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। इन योजनाओं काे नीतीश कुमार घूम-घूम कर अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ने की भी बात कही।

पढ़ें : पांच सौ के नोट लेकर मां के कफन के लिए भटकता रहा बेटा, फिर...

बोले, राज्य में लगातार चौथे स्तंभ पर हमला हो रहा है। लोग भयभीत हैं, डर के माहौल में जी रहे हैं। लोग एक बार फिर जंगलराज देखकर पलायन करने लगे हैं। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि बैंक में जल्दी ही पर्याप्त नए नोट उपलब्ध हो जाएंगे। दो-चार दिन और लोगों को परेशानी है।

chat bot
आपका साथी