लीड = पसराहा में खुलेगा वृद्धा आश्रम: समाज कल्याण मंत्री

खगड़िया। इस जिले से मेरा खून का नाता है। इसके विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी। उक्त बातें सूबे क

By Edited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 10:06 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 10:06 PM (IST)
लीड = पसराहा में खुलेगा वृद्धा आश्रम: समाज कल्याण मंत्री

खगड़िया। इस जिले से मेरा खून का नाता है। इसके विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी।

उक्त बातें सूबे के जन कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने पसराहा के बुनियादी विद्यालय के मैदान में स्वतंत्रता सेनानी रामावतार ¨सह की जयंती पर आयोजित चिकित्सा शिविर सह पाखंडवाद विरोध दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण की दिशा में कार्य की जा रही है। आंगनबाड़ी सहित अन्य योजना में व्यापक सुधार की जा रही है। सरकारी स्तर पर वृद्ध व अनाथ के कल्याण को लेकर भी कार्य किए जा रहे हैं। प्रत्येक जिला में वृद्धा आश्रम खोलने की सरकार की योजना है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, जमीन उपलब्ध होते ही पसराहा क्षेत्र में भी एक वृद्धाश्रम खोला जाएगा। जिसका लाभ पसराहा सहित पूरे जिले के निसहाय वृद्धों को मिलेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि, माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। ऐसी नौबत न लाएं की दुखी हो वृद्धों को अन्य की शरण लेना पड़े।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सूबे के सहकारिता मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि, सरकारी स्तर पर किसान, मजदूरों के विकास व प्रोत्साहन के लिए कई योजना चलाई जा रही है। पैक्स के माध्यम से किसानों को सहयोग का उपाय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, पैक्स को विश्व स्तरीय संस्था बनाए जाने का प्रयास चल रहा है। हर परिवार के एक सदस्य को पैक्स सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हर परिवार से पैक्स के सदस्य होंगे तो पैक्स का हर परिवार को लाभ मिलेगा। सहकारिता मंत्री ने महिला को-ऑपरेटिव को बढ़ावा देने की बात के साथ ही कहा कि पसराहा व पूरा खगड़िया में मूल रूप से केला व मक्का की खेती होती है। इस खेती के लिये यह जिला प्रसिद्ध है। किसानों की उन्नति के लिए खगड़िया में केला व मक्का पर आधारित उद्योग लगाया जाएगा।

मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके विधायक रहते हुए कई विकास कार्य हुए। इलाके में और अधिक विकास की आवश्यकता है। यहां दो-दो मंत्री मौजूद हैं। अपेक्षा है कि इस क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। उन्होंने इस आयोजन को लेकर डॉ. अरुण कुमार शांतनु की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाहर रहते हुए भी गांव से जुड़कर लोगों की सेवा व जागरुकता को ले निश्शुल्क चिकित्सा शिविर लगा रहे हैं। मौके पर सभा की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्रीकांत ¨सह कर रहे थे। जबकि, मंच संचालन डॉ. अरुण कुमार ने किया। मौके पर अरुण कुमार दास, साकेत ¨सह गुड्डू, मुखिया राकेश कुमार, सुशील ¨सह, डॉ. परमानंद ¨सह, डॉ. संयुक्ता आनंद, रमण कुमार ¨सह, दीपक कुमार जायसवाल के अलावा डॉ. राजदीप सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

दूसरी तरफ खगड़िया में एनएच 31 गंडक पुल के समीप जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर भागलपुर सह मुंगेर प्रमंडल के संयुक्त निदेशक रामाश्रय राम, बैंक के एमडी, समाजसेवी व व्यवसायी हेमंत कुमार, राजद नेता व मुखिया नरेश सहनी, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, राजनीति प्रसाद ¨सह, रामानंद प्रसाद ¨सह, अशोक ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी