दुष्कर्म बाद हत्या का आरोपी अमौसी से गिरफ्तार

खगड़िया। फरकिया के मोरकाही थाना अंतर्गत एक गांव की चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद हत्या मामले क

By Edited By: Publish:Tue, 06 Oct 2015 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2015 09:20 PM (IST)
दुष्कर्म बाद हत्या का आरोपी अमौसी से गिरफ्तार

खगड़िया। फरकिया के मोरकाही थाना अंतर्गत एक गांव की चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद हत्या मामले का आरोपी प्रकाश केवट को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी को लेकर एसपी अनिल कुमार सिंह द्वारा थानाध्यक्ष महेश कुमार को टास्क दिया गया था। लगातार छापामारी में मंगलवार की सुबह अमौसी बहियार से उसे दबोच लिया गया।

थानाध्यक्ष के अनुसार मजबूत सूचना पर अमौसी पिकेट व तेलंगाना पुलिस के सहयोग से घटना के 16 घंटे बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछ-ताछ जारी है। मालूम हो कि सोमवार को बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म बाद हत्या का आरोप लगाया था।

chat bot
आपका साथी