तेगाछी पुनर्वास में सहोदर भाइयों का घर राख

खगड़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेगाछी पुनर्वास गाव में शुक्रवार की रात को अचानक आग लगने से दो सहोदर

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 08:35 PM (IST)
तेगाछी पुनर्वास में सहोदर भाइयों का घर राख

खगड़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेगाछी पुनर्वास गाव में शुक्रवार की रात को अचानक आग लगने से दो सहोदर भाइयों का घर जलकर राख हो गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया।

बताते चलें कि शुक्रवार को आधी रात के बाद अचानक तेगाछी पुनर्वास निवासी वसंत सिंह एवं छोटू सिंह के घर में आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। जबतक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता, दोनों घर पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने के बाद ना तो घर में खाने के लिए अनाज बचा है और न नहीं कपड़े व बर्तन सुरक्षित रहे। सीओ निशांत कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। राजस्व कर्मचारी को क्षति का मुआयना करने के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजे की राशि दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी