दोनों पुल हुए बेकार, नौका से कर रहे लोग नदी पार

खगड़िया [भवेश कुमार] : बीपी मंडल सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद से क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ती ह

By Edited By: Publish:Fri, 29 May 2015 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 09:31 PM (IST)
दोनों पुल हुए बेकार, नौका से कर रहे लोग नदी पार

खगड़िया [भवेश कुमार] : बीपी मंडल सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद से क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।लोग जान को जोखिम में डालकर नौका से नदी को पार कर गंतव्य स्थल की ओर जाने को विवश हैं।

इनकी सुनिए

रात में ही बेला-नौवाद गांव के प्रमोद शर्मा की पुत्री रीना से शादी रचाया हूं। जुगाड़ पुल बंद होने से पूर्व ही रिश्ता तय हुआ था। लेकिन इस दौरान जुगाड़ पुल बंद हो जाने से विजय घाट होकर बारात आयी। जिसमें अतिरिक्त 10 हजार रुपये वाहन खर्च आये। साथ ही सात घंटे का समय अधिक लगा।

मदन कुमार राज, धुशमुरी विष्णुपुर

====

गोगरी से शादी कर वापस लौट रहा हूं। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि नौका पर सवार हो नई दुल्हन को साथ घर लौटूंगा।

अर्जुन पटेल, रेताय टोला, तेलिहार

====

बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए लोगों को अपने हाल पर छोड़ देना सरकार की लापरवाही नहीं तो और क्या है?

मोहन चंद्रवंशी (बेगूसराय)

====

नौका संचालकों की मनमानी से क्षेत्रवासी परेशान हैं। आखिर जिला प्रशासन स्टीमर की सुविधा कब तक बहाल करेगा?

रवि कुमार (पनसलवा)

====

शाम ढलते ही नौका संचालक की मनमानी चरम पार कर जाती है। प्रति मोटरसाइकिल 80-100 रुपये की वसूली की जाती है।

सिरदयाल राय (पड़ैल बघरा)

=====

पीपा पुल कब तक बनेगा न जाने। इन दिनों हालात यह है आवागमन का साधन नहीं रहने के कारण मक्का के खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

रविन्द्र कुमार, किसान

====

प्रति पैकेट समान नौका से पार कराने में 50 रुपये चुकता करना पड़ता है। वहीं कई बार लोड-अनलोड करने से फलों को नुकसान हो जाता है। ऐसे में महंगे दर पर आम 70 रुपये किलो बेचने की मजबूरी है।

अंकित कुमार, फल व्यवसायी

=====

वैकल्पिक व्यवस्था होने तक नौका से ही लोगों को नदी पार करना होगा। नाविकों की मनमानी की शिकायत नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

विकास कुमार, सीओ बेलदौर

chat bot
आपका साथी