परबत्ता बाजार की घटना को ले राजग ने की बैठक

संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): प्रखंड के करना गांव स्थित कुशवाहा भवन में राजग कार्यकताओं की बैठक आयोज

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 09:43 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 09:43 PM (IST)
परबत्ता बाजार की घटना को ले राजग ने की बैठक

संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): प्रखंड के करना गांव स्थित कुशवाहा भवन में राजग कार्यकताओं की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अनन्त चौधरी ने की। बैठक में राजग से बीते विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी प्रो. सुहेली मेहता, उज्वल कुमार, पृथ्वीराज चौहान, दीपक कुमार सिंह, जयनारायण पंडित, महेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। वक्ताओं ने बीते दिनों परबत्ता बाजार में बीडीओ डॉ. कुन्दन के द्वारा अशोक कुमार शर्मा के दुकान में छापामारी के क्रम में लोगों के आक्रोश की स्थिति एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई की जमकर आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। जबकि, दोषी को दोषमुक्त किया गया है। क्योंकि नहीं दोषी को कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वक्ताओं का कहना था कि आखिर इतनी मात्रा में कागजात जबतक किसी कर्मियों ने नहीं दिया तो उक्त दुकानदार के पास कैसे पहुंचा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी व कथित बिचौलिए के साठगांठ की जांच की जाय। साथ ही दोषी कर्मचारी पर भी कार्रवाई की जाय। वहीं प्रो. सुहेली मेहता बोली, यह तो सुशासन का मजाक है कि दुकानदार पर मुकदमा दर्ज होता है और उनतक ऑफिशियल कागजात उपलब्ध करा देने वाले प्रखंड कर्मी बेपरवाह घूम रहे हैं। इस घटना में राजनीतिक रंजिश की बू आ रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। वे उच्च अधिकारी से मिलकर इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। मौके पर संजीव कुमार, शिव कुमार सिन्हा, उमेश सिंह, उपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी