बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपाईयों ने किया धन संग्रह

By Edited By: Publish:Sat, 20 Sep 2014 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 20 Sep 2014 07:26 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपाईयों ने किया धन संग्रह

मुख्य बातें

-जम्मू- काश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह के लिए चलाया अभियान

संवाद सूत्र, चौथम(खगड़िया) : शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौथम गांव सहित बगल के गांव में जाकर जम्मू- काश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लोगों से अपील की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड भाजपा ईकाई की टीम ने घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानवता की रक्षा करना ही सभी मानव का धर्म है। जम्मू- काश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जहां आई भीषण बाढ़ ने सब कुछ पल भर में तबाह कर दिया। वहां पर रह रहे लोगों की सहायता करने के लिए भाजपा द्वारा धन संग्रह किया जा रहा है। जिसे प्रदेश नेतृत्व के जरिए बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भी बाढ़ पीड़ितों के लिए धन दान दिया। मौके पर शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जयकुमार यादव, शिक्षक राजेश श्रीवास्तव, पंकज सिंह, अशद अंसारी, भाजपा के जिला महामंत्री रौशन भारती, जिला मंत्री दीपक कुमार, सत्येंद्र सिंह, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, प्रखंड मंत्री आशुतोष सिन्हा, मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी