सामाजिक कुरीतियों को दूर करना पहली प्राथमिकता : बबीता

कटिहार। फिल्म विभाग कला संस्कृति मंच के सह संयोजक पद पर बबीता कुमारी के मनोनयन को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 08:06 PM (IST)
सामाजिक कुरीतियों को दूर करना पहली प्राथमिकता : बबीता
सामाजिक कुरीतियों को दूर करना पहली प्राथमिकता : बबीता

कटिहार। फिल्म विभाग कला संस्कृति मंच के सह संयोजक पद पर बबीता कुमारी के मनोनयन को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बरारी में उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान बबीता ने प्रदेश संयोजक अक्षय प्रियेश के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कला संस्कृति के जरिए सामाजिक कुरीतियों को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने संगठानात्मक मजबूती पर भी जोर दिया। उन्होंने जल्द ही एक कार्यक्रम का आयोजन सूबे के कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि की मौजूदगी में बरारी विधानसभा में होने की बात कही। इसमें खासकर महिलाओं को कला संस्कृति के माध्यम से दहेज प्रथा व बाल विवाह के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान भाजपा युवा प्रकोष्ठ के अमित पंडित, जिला कार्यसमिति सदस्य शशिरंजन कुमार, प्रखंड युवा महामंत्री अक्षय कुमार, लक्ष्मण कुमार, सरिता कौर हरजीत कौर, मुन्नी देवी, पंची देवी, अरूण मेहता आदि मौजूद थे। यहां बता दे कि गत वर्ष नई दिल्ली में आयोजित सभ्यता संस्कृति एवं संरक्षण विषय पर आधारित परिचर्चा में बबीता को दबंग फिल्म के निदेशक अभिनव कश्यप द्वारा सम्मानित किया गया था। साथ ही वे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के महिला सेल अध्यक्ष पद पर भी मनोनीत हैं।

chat bot
आपका साथी