पूर्व विधायक भोला राय की पुण्यतिथि मनाई

कटिहार। कदवा के पूर्व भाजपा विधायक स्व. भोला राय की दूसरी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई।

By Edited By: Publish:Wed, 18 Jan 2017 03:05 AM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 03:05 AM (IST)
पूर्व विधायक भोला राय की पुण्यतिथि मनाई
पूर्व विधायक भोला राय की पुण्यतिथि मनाई

कटिहार। कदवा के पूर्व भाजपा विधायक स्व. भोला राय की दूसरी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर जिले के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रखंड के स्वामी विवेकानंद संस्थान कुम्हरी में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर ¨सह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष मनोज राय, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी ¨सह, पूर्व विधायक महेश पासवान, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर, धर्मेंद्र नाथ ठाकुर, अशोक ¨सह, मनोज मंडल, तापस सिन्हा, विनोद भगत, धर्मेंद्र ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपनी इमानदारी व सादगी के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। वक्ताओं ने उनके सेवा भाव की जमकर सराहना की। इस मौके पर विपिन साह, अशोक ¨सह, अखिलेश मंडल, प्रेम ¨सह, कन्हैया विश्वास, अवधेश विश्वास, ओमियो दास, शोभन दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी