16 साल पूर्व विस में उठाया था मामला : विधायक

कटिहार। मनिहारी-साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री छह अप्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Apr 2017 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 04 Apr 2017 07:28 PM (IST)
16 साल पूर्व विस में उठाया था मामला : विधायक
16 साल पूर्व विस में उठाया था मामला : विधायक

कटिहार। मनिहारी-साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री छह अप्रैल को रखेंगे। इसको लेकर हर तरफ खुशी है। प्राणपुर विधायक विनोद कुमार ¨सह ने बताया कि वे गंगा पर पुल निर्माण को लेकर 16 वर्षो से प्रयासरत थे। सबसे पहले उन्होंने वर्ष 2000 में विधान सभा में गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से मनिहारी-साहेबगंज के बीच सड़क तथा रेल पुल निर्माण कराने की मांग की थी। वहीं वर्ष 2015 में बिहार विधानसभा के बजट सत्र में संकल्प लिया था। विधायक के प्रस्ताव को विधानसभा से स्वीकृत कर केंद्र सरकार को भेजा गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पुल निर्माण का शिलान्यास किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे बिहार, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, सड़क परिवहन एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडगड़ी के प्रति आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी