भाजपा ने काला दिवस के रूप में आपातकाल को याद किया

संवाद सहयोगी कटिहार भाजपा जिला कार्यालय सिरसा में आपातकाल लागू किए जाने की वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 10:06 PM (IST)
भाजपा ने काला दिवस के रूप 
में आपातकाल को याद किया
भाजपा ने काला दिवस के रूप में आपातकाल को याद किया

संवाद सहयोगी, कटिहार : भाजपा जिला कार्यालय सिरसा में आपातकाल लागू किए जाने की वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जादी 23 वे वर्ष में 25 जून 1975 को काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। इसी दिन कांग्रेस ने देश में आपाताकाल लागू किया था। इसलिए हम काला दिवस के रूप में उन घटनाओं को याद करते हैं। नौ दशक के संघर्ष व हजारों लोगों के बलिदान होने के बाद आजादी मिली थी। आजादी की लड़ाई में हमारे पूर्वजों ने कुर्बानी दी थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की 1967 से राजनीतिक बदलाव प्रारंभ हुआ । 1971 में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी तो कांग्रेस अहंकारी, भ्रष्टाचारी ,व्यक्तिवादी एवं परिवार वादी बन गया। इंदिरा गांधी के अंदर सामंतवादी प्रवृत्ति आने लगी थी। जिस कारण पूरे देश में छात्र आंदोलन लोकनायक जयप्रकाश के नेतृत्व में शुरू हुआ। इस आंदोलन से इंदिरा गांधी घबरा गई थाी। इस अवसर पर पूर्व सांसद निखिल चौधरी, विधायक निशा सिंह, कविता पासवान, जिला उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, महामंत्री राम नाथ पांडे ,वीरेंद्र यादव ,कैलाश सिंह ,छाया तिवारी, जिला मंत्री धर्म नाथ तिवारी, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ,पप्पू गुप्ता, रविद्र पोद्दार, चंद्रशेखर जायसवाल, मनोज झा ,चंदन सिन्हा ,ओम प्रकाश यादव ,मुकेश पासवान, नेहा किरण, मदीना जहां ,कुंदन झा ,विजय कुमार साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी