सामाजिक कुरीतियों की खात्मा के लिए जन सहयोग जरूरी

कटिहार। शराब बंदी सहित दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बरारी के सोफीचक मरघिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 09:26 PM (IST)
सामाजिक कुरीतियों की खात्मा के लिए जन सहयोग जरूरी
सामाजिक कुरीतियों की खात्मा के लिए जन सहयोग जरूरी

कटिहार। शराब बंदी सहित दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बरारी के सोफीचक मरघिया में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पश्चिमी बारीनगर की मुखिया मरजेमा खातून ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में बरारी थानाध्यक्ष किशोर कुमार भी मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने शराबबंदी की पूर्ण सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके जद में आनेवाले व्यक्ति हरगिज नहीं बख्शे जाएंगे। साथ ही उन्होंने दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन में भी लोगों से सहभागी बनने की अपील की। पूर्व मुखिया निमातुर रहमान ने कहा कि इस्लाम धर्म में भी नशा व दहेज पर पाबंदी है। प्रखंड प्रमुख रजनी कुमारी, उपप्रमुख राजीव भारती ने कहा जिस तरह से शराबबंदी से कई घरों में खुशहाली लौट आई है, उसी प्रकार दहेज व बाल विवाह जैसे समाजिक कुरीतियों की खात्मा से समाज में नई खुशहाली जाएगी। बैठक में पूर्वी बारीनगर के मुखिया पति उमेश ¨सह, जिला पार्षद अखिलेश राम, सरपंच प्रतिनिधि मु. अजहारूल, पंसस हबीबुर रहमान, वार्ड सदस्य मु. फैजुल, नूर आलम, राजद नेता हबीबुर रहमान, मिथिलेश मंडल, बरारी थाना के एसआई रामरूप महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी