मुहर्रम पर्व को लेकर फलका में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

कटिहार। मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर फलका थानाध्यक्ष सुनी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 05:14 PM (IST)
मुहर्रम पर्व को लेकर फलका में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
मुहर्रम पर्व को लेकर फलका में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

कटिहार। मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर फलका थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल द्वारा पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च थाना से निकलकर फलका बाजार बस्ती तथा मीरगंज के चारों तरफ जाने वाली पथ में भ्रमण कर पुन: फलका वापस आ गई। अवसर पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मुहर्रम पर्व को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य फ्लैग मार्च निकाला गया। मोहर्रम पर्व हर हाल में शांतिपूर्ण वातावरण में हो सके, इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है। कहा कि इस बार कोविड-19 के मद्देनजर बिहार में लॉकडाउन के कारण एहतियातन इमामबाड़े पर ही सादगी पूर्ण माहौल में मनाया जाना है। इसको लेकर सभी मोहर्रम के खलीफा वह पंचायत के बुद्धिजीवियों से सहयोग ली जा रही है। इस अवसर पर सअनि दयानंद पासवान, शिवनंदन यादव, रोहित पासवान व हर्षवर्धन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी