बरारी के दुर्गापुर में दस लाख की लागत से दो सड़कों का निर्माण शुरु

कटिहार : बरारी प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर चार एवं पांच में मुख्यमंत्री ग्राम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 11:29 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 11:29 PM (IST)
बरारी के दुर्गापुर में दस लाख की 
लागत से दो सड़कों का निर्माण शुरु
बरारी के दुर्गापुर में दस लाख की लागत से दो सड़कों का निर्माण शुरु

कटिहार : बरारी प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर चार एवं पांच में मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण सात निश्चय योजना अंतर्गत लगभग 10 लाख की राशि से बनने वाली दो सड़कों की आधारशिला विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने रखी। इसमें पहली सड़क वार्ड नंबर चार में जुबेर अली के घर से मैसेज अली के घर तक पीसीसी ढलाई एवं दूसरी सड़क वार्ड नंबर पांच में समीर अली के खेत से लतीफ अली के खेत तक मिट्टी भराई, ईट सो¨लग एवं पीसीसी ढलाई बनेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें सरकार की सबसे मुख्य बिजली और सड़क है। पूरे बिहार में हर गांव में बिजली का काम जोर-शोर से चल रहा है और सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शहर हो या ग्रामीण इलाके हर सड़क का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की सरकार की ओर से लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में विधान पार्षद प्रतिनिधि रवि आजाद, दुर्गापुर मुखिया मुजिबुर रहमान, पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी, उप मुखिया जागेश्वर साह, वार्ड सदस्य बीवी जुलेखा, मु. जलाल, मु. नूर तेज, भाजपा नेता जयप्रकाश यादव, अनंत भारती, मनोज साह एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी