मक्का को धो गई बारिश आम की फसल पर भी आफत

कटिहार। कोराना के संक्रमण और लॉकडाउन के साथ मौसम की बेरुखी इस बार किसानों पर भार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 May 2020 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2020 05:51 PM (IST)
मक्का को धो गई बारिश आम की फसल पर भी आफत
मक्का को धो गई बारिश आम की फसल पर भी आफत

कटिहार। कोराना के संक्रमण और लॉकडाउन के साथ मौसम की बेरुखी इस बार किसानों पर भारी पड़ रही है। आंधी व बारिश के कारण मक्का की फसल बर्बाद हो रही है, जबकि लॉकडाउन के कारण बाजार मूल्य काफी कम रहने के कारण इस बार किसानों को बेहतर मुनाफा की उम्मीद भी नहीं है। जबकि मौसम में बदलाव के कारण बागवानी फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। आंधी व बारिश के कारण आम की 40 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। जबकि इस बार आम का साइज भी अपेक्षाकृत छोटा है। बता दें कि किसानों के नुकसान को पाटने में बागवानी फसलों का अहम योगदान है। लेकिन इस बार खेती के साथ बागवानी फसलों के दगा देने के कारण किसानों के हलक सूख रहे हैं। रह रहकर हो रही आंधी व बारिश के कारण लगातार फसल प्रभावित हो रहा है। आम का बागान खरीदने वाले ठेकेदारों की मानें तो इस बार उनके लिए बागान मालिक व खर्च का भुगतान करना भी चुनौती बनी हुई है। अगर मौसम का यह हाल रहा तो उनकी पूंजी भी बर्बाद हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी