मैयत से लौट रहे थे दम्पती, उठ गया खुद का जनाजा..

कटिहार। मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में गोरगामा निवासी दम्पती की मौत से पूरा गांव मात

By Edited By: Publish:Wed, 10 Aug 2016 07:08 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2016 07:08 PM (IST)
मैयत से लौट रहे थे दम्पती, उठ गया खुद का जनाजा..

कटिहार। मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में गोरगामा निवासी दम्पती की मौत से पूरा गांव मातम में डूब गया है। गांव वासी मो. खलील व उनकी पत्नी की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव को हर शख्स गम में डूबा हुआ हैे। जानकारी के अनुसार मो. खलील के ससुर का इंतकाल हो गया था। इसको लेकर मो. खलील अपनी पत्नी के साथ कटिहार आया हुआ था। ससुर के मैयत में शरीक होकर वे यही से देर शाम आटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गयी और काल ने दोनों को निगल लिया। मो. खलील खुशमिजाज किस्म के लोग थे। परिवार सहित गांव में भी वे लोगों के चहेते थे। पत्नी के साथ उनकी मौत से हर तरफ मातम पसरा हुआ हैे। ग्रामीणों ने कहा कि इस काले हादसे की टीस उन लोगों को लंबे समय तक सताती रहेगी।

chat bot
आपका साथी