कृषि में जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी

संवाद सहयोगीकटिहार जिला कृषि विज्ञान केन्द्र में रविवार को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:23 PM (IST)
कृषि में जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी
कृषि में जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी

संवाद सहयोगी,कटिहार : जिला कृषि विज्ञान केन्द्र में रविवार को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी का जीवन मिट्टी एवं जल पर निर्भर है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हमें मिट्टी एवं जल को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। आज यह बहुत जरूरी है कि हमें जैविक खेती की ओर अग्रसर होना होगा। जिला विज्ञान केंद्र के प्रधान व वरीय विज्ञानिक डा रीता सिंह ने कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने थाईलैंड के राजा भूमीबोल के जन्मदिवस के अवसर पर पांच दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस के रूप में घोषित किया गया है। बताया कि इस दिवस को मनाने के पीछे किसानों की जिदगी में सुधार और कृषि को नया आयाम देना है। विश्व मृदा दिवस 2021 का विषय मिट्टी की लवणता को रोकें, मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ावा दिया गया है।

विज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि विश्व मृदा दिवस का आयोजन तभी सफल होगा जब हम मृदा की महत्ता को समझ कर मृदा को संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करें। इसके लिए कृषि कायर्य में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम कर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। रासायनिक खाद मृदा में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवों को नाश कर देता है। परिणामस्वरूप हमारी मृदा की उर्वरा शक्ति कम होती चली जाती है। मौसम विज्ञानिक स्वीटी कुमारी ने कहा कि उर्वरकों एवं जैविक खेती का उपयोग खेत में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार करना चाहिए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लिए मिट्टी जांच करवाना बहुत जरूरी है। किसानों को मृदा जांच से संबंधित जानकारी तथा मिट्टी जॉच के लिए मृदा नमूना लेने से संबंधित जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा के पी सिंह, डा सुशील कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, राजु कुमार, स्वर्ण प्रभा रेड्डी, ओम प्रकाश भारती, अमरेन्द्र कुमार, विकास तथा रांवे के मीनाक्षी, शीतल कुमारी, कंचन कुमारी, श्रीकुटी, स्मृति कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनम कुमारी, इमरोज, जफर, सुनील, प्रिस रूप, सद्दाब अनवर, कर्मवीर कुमार, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी