शिक्षकों को दिया जा रहा है भाषा एवं शारीरिक विकास की जानकारी

चहक प्रशिक्षण कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 10:13 PM (IST)
शिक्षकों को दिया जा रहा है भाषा एवं शारीरिक विकास की जानकारी
शिक्षकों को दिया जा रहा है भाषा एवं शारीरिक विकास की जानकारी

शिक्षकों को दिया जा रहा है भाषा एवं शारीरिक विकास की जानकारी

फोटो-25केएटी 22

संवाद सूत्र, डंडखोरा, कटिहार: डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौरिया तथा टिकैली स्कूल में चहक माड्यूल का पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय टिकैली में आयोजित प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के 53 चिह्नित शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में मेंटर के रुप में प्रतिनियुक्त संदीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 27अगस्त तक चलेगा।

चहक कार्यक्रम में वर्ग एक के बच्चों का कौशलपूर्वक विभिन्न गतिविधियों के द्वारा विद्यालय से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित है। प्रशिक्षण लेने के बाद सभी शिक्षकों को 90 दिनों के भीतर हीं उद्देश्य की प्राप्ति करना है। वहीं प्रशिक्षक प्रभात कुमार तथा सोनी कुमारी ने बताया कि वर्ग एक के बच्चों में भाषा विकास, सामाजिक व भावनात्मक विकास, शारीरिक विकास तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने संबंधित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है। प्रशिक्षण में गीत एवं कविता के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मौके पर सीताराम विश्वास, हीरेन राय,नीरज कुमार,संदीप कुमार, उमाकांत मंडल, देवेश कुमार बंटी, मुन्नी कुमारी,राजेश कुमार, संगीता कुमारी,रजनीश रंजन सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी