बिहार में दो बच्चियों से दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने की हैवानियत की हदें पार, देखकर रो पड़े लोग

बिहार के कटिहार जिले के एक गांव से अमानवीय कृत्य की घटना सामने आई है। दो किशोरियों का अपहरण कर दोनों के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उनकी नृशंस हत्या कर दी गई। शव देख लोग रो पड़े।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 09:14 AM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 05:17 PM (IST)
बिहार में दो बच्चियों से दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने की हैवानियत की हदें पार, देखकर रो पड़े लोग
बिहार में दो बच्चियों से दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने की हैवानियत की हदें पार, देखकर रो पड़े लोग

कटिहार, जेएनएन। चौकिया पहाड़पुर पंचायत के एक गांव में परवल तोड़ऩे गईं दो किशोरियों की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों का शव देखकर लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। खेत से दोनों का शव बरामद हुआ है जिसमें दुष्कर्म के बाद दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। दोनों बच्चियों की आंखें निकाली हुई थीं। अपराधियों ने एक नाबालिग बच्ची का नाजुक अंग भी धारदार हथियार से काट डाला। 

दोनों शव गुरुवार सुबह को खेत से बरामद किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व मनिहारी एसडीपीओ एसएच फाखरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साहिबगंज सीमा से घटनास्थल के सटे होने के कारण झारखंड पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए साहिबगंज भेजा गया है।

दोनों किशोरियों की उम्र 12 से 13 वर्ष है। एक छठी और दूसरी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजन के अनुसार दोनों बुधवार दोपहर परवल तोडऩे समीप के खेत गई थीं। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास झाड़ी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में थे। 

कटिहार एसपी विकास कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। 

 शव एवं घटनास्थल का जायजा लेने के बाद प्रथमदृष्टया हत्या से पूर्व दुष्कर्म की बात प्रतीत हो रही है। परिजन के बयान पर एक नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी