युवक की हत्या में नामजद महिला गिरफ्तार

कटिहार। अमदाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गत गुरुवार को पड़ोस के मु. सद्दाम के आंगन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 06:08 AM (IST)
युवक की हत्या में नामजद महिला गिरफ्तार
युवक की हत्या में नामजद महिला गिरफ्तार

कटिहार। अमदाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गत गुरुवार को पड़ोस के मु. सद्दाम के आंगन में शेख राहित का शव मिलने के मामले में दर्ज हत्या की प्राथमिकी की नामजद रेनू खातून को अमदाबाद थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि पहाड़पुर के शेख राहित का शव गुरुवार देर रात पड़ोस के मु. सद्दाम के घर मिला था। इस संबंध में मृतक की मां मोसमात तेतरी खातून के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें शेख सद्दाम की पत्नी रेनू खातून पर युवक की हत्या का आरोप लगाया गया था। गिरफ्तार महिला ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है शेख राहित बराबर उसके घर पर सोने आता था। घटना की रात उसके साथ जबरन गलत करना चाह रहा था। इस बीच दोनों में नोकझोंक हुई। वह मु. राहित को धक्का मारकर अपने घर में सोने चली गई। उसने पुलिस को बताया कि रात करीब 11.30 बजे उठी तो देखा कि वह उसके आंगन में बेजान पड़ा था। वहीं सूत्रों की माने तो मृतक शेख राहित और रेनू खातून में प्रेम प्रसंग था। रेनू खातून के घर पर ही मु. राहित सोया करता था। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित महिला रेनू खातून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी