जल्द गिरफ्तार होंगे गोलीकांड के आरोपी : एसपी

कटिहार। पुलिस अधीक्षक एसएम जैन ने एक सप्ताह पूर्व दिन दहाड़े बारसोई अनुमंडल मुख्यालय से सटे भाग बारस

By Edited By: Publish:Fri, 27 Nov 2015 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2015 09:01 PM (IST)
जल्द गिरफ्तार होंगे गोलीकांड के आरोपी : एसपी

कटिहार। पुलिस अधीक्षक एसएम जैन ने एक सप्ताह पूर्व दिन दहाड़े बारसोई अनुमंडल मुख्यालय से सटे भाग बारसोई मोहल्ले के निकट मुख्य सड़क पर तीन सशस्त्र मोटर साइकिल सवार अपराधियों द्वारा छिनतई का विरोध करने पर व्यवसायी रौनक सिंह को गोली मारने की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल चुके हैं। पुलिस लगातार उस पर कार्य कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि उक्त घटना के विरोध में बारसोई वासियों ने बाजार बंद सहित सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। उस समय अनुमंडल प्रशासन ने 48 घंटे की मोहलत ली थी। परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शुक्रवार को एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस इस दिशा में कार्यरत है। महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस के हाथ लगे है। बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा। बता दें कि इस मामले में लोगों की निगाह भी पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी में हो रही देर से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

chat bot
आपका साथी