सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

कटिहार। प्रखंड मुख्यालय के परीक्षा भवन में कांग्रेस, जदयू व राजद का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजि

By Edited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 09:24 PM (IST)
सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

कटिहार। प्रखंड मुख्यालय के परीक्षा भवन में कांग्रेस, जदयू व राजद का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गयी। सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह एवं मंच संचालन मो. असराफुल हक ने किया। सम्मेलन में प्राणपुर विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी मो. तौकीर आलम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री मंसूर आलम, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शिवदेव झा सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं मौजूद थे। इस मौके पर मो. मुस्तफा, रजिउल करीम, ब्रह्मादेव सिंह, राजेश मंडल, अब्दुल मतीन, सनोवर आलम, मौलाना अब्दुल आलीम, प्रकाश हांसदा, लक्ष्मी मंडल, अब्दुल कलाम, विश्वरंजन ब्रह्माचारी, मो. परवेज आलम, योगेंद्र चौरे, मो. नजरूल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी