सोनैली-झौआ पथ बना अपराधियों का सेफ जोन

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र स्थित सोनैली-झौआ पथ अपराधियों का सेफ जोन बनता जा रहा है। वर्ष के अंदर उक्त प

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 06:56 PM (IST)
सोनैली-झौआ पथ बना अपराधियों का सेफ जोन

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र स्थित सोनैली-झौआ पथ अपराधियों का सेफ जोन बनता जा रहा है। वर्ष के अंदर उक्त पथ पर पुलिस पदाधिकारी के साथ अपराधियों का मुठभेड़ के अलावा आधा दर्जन से अधिक लूट की वारदात घटित हो चुकी है। हालत यह है कि इस पथ से गुजरने वालों लोगों में एक अज्ञात खौफ बना रहता है। इस पथ पर करीब एक वर्ष पूर्व जिला से क्राइम मीटिंग कर लौट रहे पुलिस अधिकारियों व अपराधियों के बीच मानिकपुर के पास रात में जमकर गोलीबारी हुई थी। अपराधियों ने लूट के उद्देश्य से पुलिस वाहन को ही रोक दिया था। उक्त घटना में बारसोई के तत्कालीन थानाध्यक्ष राम बालक राम का हाथ भी टूट गया था। उसके बाद दवाई एजेंट सोनैली के खाद व्यवसायी ने ड्राइवर से लाखों का लूट की इसी पथ पर घटी थी। इसके अलावा तीन दिन पूर्व बैंक के कलेक्शन एजेंट से पचपन हजार की लूट के साथ कई अन्य घटना इस पथ पर घटित हो चुकी है। अधिकांश वारदातें यहां दिन दहाड़े ही घटित हुई है, जिससे अपराधियों के दुस्साहस का अंदाजा लगाया जा सकता है। सोनैली-झौआ पथ के बझाड़ा गांव से लेकर मानिकपुर के बीच ही कई बार घटना घटित हुई है। वहां अपराध को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से बंगाल की ओर निकल जाता है। इस पथ पर बढ़ते आपराधिक घटना को देख क्षेत्र के लोगों ने पुलिस चौकी देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी