संगठन विस्तार को लेकर गायत्री महिला मंडल की बैठक

संवाद सूत्र, कुर्सेला (कटिहार) : सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में सांगठनिक विस्तार के उद्देश्य से

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 01:04 AM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 01:04 AM (IST)
संगठन विस्तार को लेकर गायत्री महिला मंडल की बैठक

संवाद सूत्र, कुर्सेला (कटिहार) : सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में सांगठनिक विस्तार के उद्देश्य से गायत्री महिला मंडल एवं प्रज्ञा मंडल की बैठक हुई। इसमें परिक्षेत्र के गायत्री परिवार एवं शांतिकुंज हरिद्वार के रामनरेश प्रसाद, रामाकांत पंडित एवं कटिहार गायत्री शक्ति पीठ के काशी प्रसाद गुप्ता ने भी शिरकत की। कुर्सेला गायत्री परिवार के बाल्मिकी प्रसाद चौधरी एवं योगेंद्र पंडित की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में गायत्री परिवार के विस्तार के साथ-साथ गुरूदेव पंडित, राम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता जी भगवती देवी शर्मा की बताए गए आध्यात्मिकता, साधना, जप, हवन, संस्कार, स्वच्छता, गंगा पूजन, यज्ञोपवित एवं गरीब तथा नि:सहाय के सेवा अभियान को विस्तार देकर लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्य ओम प्रकाश अग्रवाल, पंकज झा, संजय साह, कारे लाल मंडल, रंजना कुमारी, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, रजनी देवी, लीका देवी, ललिता देवी एवं सुलोचना देवी आदि मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी