मनिहारी में पंचायत उप चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण

स्ावाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार) : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित जुट प्र

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 01:10 AM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 01:10 AM (IST)
मनिहारी में पंचायत उप चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण

स्ावाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार) : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित जुट प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र भवन मे दिलारपुर पंचायत के मुखिया पद के उपचुनाव की मतगणना का कार्य शातिपूर्ण संपन्न हो गया। मुखिया पद के लिए अवधेश कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर प्रेक्षक के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, डीसीएलआर बी के चैधरी भी मौजूद थे। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने दिलारपुर पंचायत के मुखिया पद के उपचुनाव परिणाम की घोषणा की। सिंह को सर्वाधिक 2118 मत मिले वही इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. शमसाद आलम को 2044 मत मिले। कांटे की टक्कर मे अवधेश कुमार सिंह ने 74 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी मो. शमशाद आलम को पराजित कर मुखिया पद पर कब्जा जमाया। निर्वाची पदाधिकारी श्रीराम पासवान के अनुसार दिलारपुर पंचायत के मुखिया पद के उपचुनाव मे 5423 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सात उम्मीदवार चुनाव मैदान मे थे। बताया कि अवधेश कुमार सिंह को 2118 मत, नृपेश मलाकार को 816मत, मनोज कुमार शर्मा को 219 मत, मो. यूसुफ को मात्र 40 मत, मो. शमशाद आलम को 2044 मत, रंजीता देवी को 69 मत, लक्ष्मी शर्मा को 117 मत प्राप्त हुआ। दिलारपुर पंचायत के वार्ड तेरह के वार्ड सदस्य पद के लिए अंशुप्रिया को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान मे थे। जहॉ अंशु प्रिया को 136 मत मिले। वहीं रीना देवी को 80 मत प्राप्त हुए।

chat bot
आपका साथी