प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को ले माहौल भक्तियम

संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : बारसोई स्टेशन के बाहरी भाग में स्थित मनोकामना शिव मंदिर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 12:45 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 12:45 AM (IST)
प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को ले माहौल भक्तियम
प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को ले माहौल भक्तियम

संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : बारसोई स्टेशन के बाहरी भाग में स्थित मनोकामना शिव मंदिर एवं हनुमान जी के प्राचीन मंदिर में में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। पुरोहित के नेतृत्व में यजमानों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है। इस दौरान यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विधिवत तरिके से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इसके साथ ही मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में दिलीप राय, मनोज कुमार साह, बलराम यादव, दीनानाथ यादव, जितेन्द्र कुमार, पंडित रमेश आचार्य, अर¨वद चौधरी, राजू जायसवाल, कन्हैया गोस्वामी, विनय गोस्वामी, प्रमोद साह, सुबोध साह, असेसर यादव सहित स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी