नशे की सूई लगा लूटी स्कार्पियो

संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : पटना से रिजर्व कर लायी गयी स्कार्पियो को वाहन में सवार यात्रियों के रु

By Edited By: Publish:Wed, 01 Oct 2014 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 01 Oct 2014 05:29 PM (IST)
नशे की सूई लगा लूटी स्कार्पियो

संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : पटना से रिजर्व कर लायी गयी स्कार्पियो को वाहन में सवार यात्रियों के रुप में मौजूद अपराधियों ने चालक सह वाहन मालिक को नशे की सूई लगाकर मंगलवार की शाम पोठिया ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी कृषि फार्म के समीप लूट लिया। स्कार्पियो पर सवार पांच अपराधियों ने सूई से अचेत चालक को फेंक वाहन लेकर चलते बने।

इस संबंध में पटना निवासी वाहन चालक सह मालिक ने होश आने पर बताया कि सुबह तीन व्यक्तिों ने उसका वाहन रिजर्व किया था। नवगछिया पहुंचने पर उसी गाड़ी पर दो व्यक्ति और सवार हो गये। कुर्सेला आने पर उसे बगल में बैठाकर वह लोग खुद गाड़ी चलाने लगे। इसी बीच पीछे से उनके कमर में तीन सूई भोक दी। जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर ग्रामीणों को उक्त घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी पोठिया पुलिस को दी गई। पोठिया ओपी के सअनि धनराज शर्मा चालक को इलाज हेतु पीएचसी समेली ले गये। उन्होंने स्कार्पियो का नंबर बीआर 1 पी/4356 बताया। वैसे पुलिस का कहना है कि फिलहाल इलाजरत व्यक्ति से पूरी पूछताछ नहीं हो पायी है। इसलिए इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस की छानबीन समाचार प्रेषण तक जारी थी।

chat bot
आपका साथी