कटिहार मंडल कारा में कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत, 12 जख्मी

By Edited By: Publish:Sat, 19 Jul 2014 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jul 2014 05:38 PM (IST)
कटिहार मंडल कारा में कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत, 12 जख्मी

- वर्चस्व को ले राकेश यादव गुट व कुंदन मिश्रा गुट के कैदी में मारपीट

-सभी घायल कैदियों का कारा अस्पताल में चल रहा इलाज

-विगत तीन दिनों से मंडल कारा में बनी हुई थी तनाव की स्थिति

-जेल प्रशासन ने शुक्रवार को डीएम को प्रतिवेदन भेज दी थी सूचना

-शनिवार सुबह कुंदन मिश्रा के वार्ड में घुस कर कैदियों ने की मारपीट

-दोनों गुटों के जख्मी कैदी के आवेदन पर सहायक थाना में परस्पर प्राथमिकी दर्ज

----------

कोट

मारपीट की घटना के बाद आवश्यक कदम उठाए गए हैं। स्थिति नियंत्रण में है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। = प्रकाश कुमार, डीएम, कटिहार।

-----------

जागरण संवाददाता, कटिहार : वर्चस्व को लेकर शनिवार की सुबह कटिहार मंडल कारा में कैदियो के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गुटों के एक दर्जन कैदियों के घायल हो गए। घायलों का इलाज मंडल कारा अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मंडल कारा पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया।

जानकारी अनुसार मंडल कारा में बंद कुंदन मिश्रा व राकेश यादव गुट के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। जो बीते तीन दिन पूर्व गुरुवार को मारपीट में बदल गई। शुक्रवार को भी दोनों गुटों में मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों गुटों के घायल कैदी ने जेल प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद जेल प्रशासन ने भी पूरे प्रकरण से जुड़ी जानकारी पत्र भेज कर डीएम को दी गई। इसी बीच शनिवार की सुबह करीब 5:45 बजे जेल का बैरक खुलते ही कुंदन मिश्रा के वार्ड में दूसरे गुट के कैदियों द्वारा हमला बोल दिया गया। जिसमें वार्ड में बंद कुंदन मिश्रा, टूनटून यादव, विनोद यादव सहित अन्य के साथ लोहे के रड सहित लाठी डंडे से मारपीट की गई। जिसके बाद जेल में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसमें एक दर्जन कैदी जख्मी हो गई। जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा पगली घंटी बजा कर मारपीट कर रहे कैदियों को शांत कराया गया। जेलर विनोद सिंह ने बताया कि घटना में कुंदन मिश्रा के मुंह, पीठ, पैर सहित कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान हैं। इसके अलावा विनोद यादव, टूनटून यादव, शमीम अख्तर, राजू राय, कालू झा आदि सहित दर्जन भर कैदियों को भी चोटें आई हैं। इसी बीच जेल प्रशासन की सूचना पर सहायक थाना पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। लेकिन घायल कैदियों ने अस्पताल जाने से इंकार करते हुए धरना पर बैठ गए। बाद में सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. गोपालका, डा. नीरज की देखरेख में घायल कैदियों का इलाज किया गया। इस दौरान दोपहर तक जेल के अंदर व बाहर दोनों जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

chat bot
आपका साथी