कैमूर के रामगढ़ प्रखंड में आज होगा मतदान

रामगढ़ प्रखंड में आठवें चरण के हो रहे पंचायत चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:47 PM (IST)
कैमूर के रामगढ़ प्रखंड में आज होगा मतदान
कैमूर के रामगढ़ प्रखंड में आज होगा मतदान

कैमूर। रामगढ़ प्रखंड में आठवें चरण के हो रहे पंचायत चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से कमर कस कर तैयार है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर हर बिदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों पर रवानगी से पहले जीबी कालेज परिसर में डीडीसी सह सुपर जोनल दंडाधिकारी कुमार गौरव ने कर्मियों को कर्तव्य व दायित्व का बोध कराया।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन के लिए चुनौती है। इसको लेकर रामगढ़ को 24 सेक्टर में विभक्त किया गया है। इसके लिए दो सुपर जोन व चार जोन में रामगढ़ को बांटा गया है। चुनाव संपन्न होने तक नियुक्त 12 मास्टर ट्रेनर, 10 पीसीएस इंजीनियर को निगरानी के लिए लगाया गया है।

डीडीसी कुमार गौरव ने कहा कि मतदान प्रतिशत अधिक हो यह चुनाव कर्मियों पर निर्भर कर रहा है। सुबह सात से सायं पांच बजे तक रामगढ़ में मतदान होना है। मतदान कर्मी सुबह में ही पूरी तैयारी कर लेंगे। ताकि सात बजे हर हाल में सभी मतदान केंद्रों पर वोटिग का कार्य शुरू हो सके। किसी तरह की रुकावट मतदान के दौरान नहीं होनी चाहिए। इसका भी विशेष रुप से लोग ख्याल रखेंगे। चार बजे तक लाइन में आने वाले वाले मतदाताओं को मतदान देर शाम तक करने की इजाजत होगी। वोकस वोट देने से रोकने के लिए बायोमीट्रिक मशीन का प्रयोग किया गया है। मतदान केंद्र पर मतदान सामग्री के साथ रवाना होने से पहले कर्मियों को एक बिदुओं की जानकारी दी गई।

बताया गया कि किस प्रकार निष्पक्ष चुनाव कराना है। सभी पीठासीन पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना है। जिससे भयमुक्त चुनाव संपन्न हो सके। बैठक में मतदान कराने में शामिल 936 मतदान कर्मियों को उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत कराते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराने की प्रतिबद्धता बताई गई। आचार संहिता का हर हाल में पालन कराने को लेकर प्रशासन सख्त से सख्त कदम उठा रहा है। इस दौरान अपर समाहर्ता डा. संजय कुमार, डीआरडीए के डायरेक्टर अजय कुमार तिवारी, उपसमाहर्ता अमरेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सत्येन्द्र त्रिपाठी व आब्जर्वर आदि ने भी भी मतदान कर्मियों को संबोधित किया।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड के कुल 1290 प्रत्याशियों के लिए 142 मतदान केंद्रों पर 89031 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। सामान्य को छोड़ अन्य सभी केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। चुनाव में अशांति न फैले, इसके लिए पुलिस बल की 78 टीमें बनाई गई हैं। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस बार चुनाव में वोकस वोटिग न हो, इसके लिए बायोमीट्रिक मशीन का प्रयोग होगा। मतदाताओं को मतदान करने जाने से पहले बायोमीट्रिक मशीन के सिस्टम से होकर गुजरना पड़ेगा। इस नई तकनीक से वोकस वोटिग नही हो सकेगी। यदि ऐसा करते कोई पकड़ा गया तो उसपर ़कानूनी करवाई होगी। बता दें कि इस बार के पंचायती चुनाव में पहली बार बायोमीट्रिक मशीन का प्रयोग हो रहा है। जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य के लिए ईवीएम का प्रयोग भी पहली बार हीं हो रहा है जबकि पंच और सरपंच पद के लिए पहले के ही तरह मतपत्रों से मतदान होगा। इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार ठाकुर, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मियों ने पोलिग पार्टी के रवानगी में विशेष सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी