मानसिक परिवर्तन से भ्रष्टाचार पर अंकुश संभव : अशोक

ग्राम समाज विकास सेवा संस्थान के परिसर में साप्ताहिक सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छह प्रतिभागियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में जय प्रकाश गुप्ता, श्रीनिवास कुशवाहा व रवींद्र यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 05:42 PM (IST)
मानसिक परिवर्तन से भ्रष्टाचार 
पर अंकुश संभव : अशोक
मानसिक परिवर्तन से भ्रष्टाचार पर अंकुश संभव : अशोक

ग्राम समाज विकास सेवा संस्थान के परिसर में साप्ताहिक सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छह प्रतिभागियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में जय प्रकाश गुप्ता, श्रीनिवास कुशवाहा व रवींद्र यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। समिति की ओर से तीनों विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद अशोक जायसवाल ने बताया कि भ्रष्टाचार देश की सबसे बड़ी गंभीर समस्याओं में से एक है। यह समस्या हमारे देश को धीरे-धीरे पतन की ओर ले कर जा रहा है। सरकार को भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए। भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने वाले पदाधिकारी या अन्य व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होती है। इसकी रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी है। मानसिक परिवर्तन से ही इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी