अंधी सरकार को सबक सिखाएगी भाजपा: सांसद

अपराधियों के सहयोग से चल रही सरकार को सबक सिखाएगी भाजपा। प्रदेश में अपराध व भ्रष्टाचार पराकाष्ठा पर है।

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 02:50 AM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 02:50 AM (IST)
अंधी सरकार को सबक सिखाएगी भाजपा: सांसद

कैमूर। अपराधियों के सहयोग से चल रही सरकार को सबक सिखाएगी भाजपा। प्रदेश में अपराध व भ्रष्टाचार पराकाष्ठा पर है। किसानों को बकाया राशि खेतों को पानी, बीज व खाद उपलब्ध कराने में यह सरकार पूरी तरह विफल है। यह बातें बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने रविवार को भभुआ परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गांव-गांव शराब बेचवा कर अब शराब बंदी के नाम पर दूसरे प्रदेशों में जा कर देश का पीएम बनने का मुंगेरी लाल का नीतीश कुमार सपना देख रहे हैं। प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता छोड़ अपराधियों के स्वास्थ्य की चिंता सरकार कर रही है। शहाबुद्दीन अपराधी ही नहीं बल्कि देश द्रोही भी है। उनके यहां से वर्ष 2001 में पुलिस ने पाकिस्तानी रायफल, दूरबीन भी बरामद किया गया था। शहाबुद्दीन जैसा अपराधी मुख्यमंत्री को चुनौती देता है इससे बिहार को क्या संदेश जाता है। पटना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जाते हैं और सरकार मूक दर्शक बनी रहती है।

भाजपा इन दिनों विधान सभा वार कार्यकर्ता प्रशिक्षण का कार्यक्रम चला रही है। जिसमें कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व के विकास के अलावा पार्टी के सिद्धांत बताये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनायी जायेगी। साथ ही शताब्दी वर्ष गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। एक-एक गांव टोले गरीबों की बस्ती में लाभकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। सांसद ने पुसौली पावर ग्रिड का निरीक्षण भी किया। प्रेस वार्ता में परशुराम सिंह, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय, चंद्रभान सिंह पटेल, कृष्णा जायसवाल, प्रेम पांडेय, संतोष खरवार, दुर्गेश चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी