स्कूलों के आसपास गंदगी रहने से छात्र-छात्राओं को परेशानी

नगर के कई स्कूलों की चारदीवारी के बाहर गंदगी से रहने से छात्र-छात्राओं को परेशानी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 05:31 PM (IST)
स्कूलों के आसपास गंदगी रहने से छात्र-छात्राओं को परेशानी
स्कूलों के आसपास गंदगी रहने से छात्र-छात्राओं को परेशानी

नगर के कई स्कूलों की चारदीवारी के बाहर गंदगी से रहने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। नगर के कई वार्डों में जल निकासी की समस्या होने के कारण पास में स्थित स्कूलों के बाहर जलजमाव भी हो रहा है। जिसके चलते रास्ते से होकर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। नगर के अब्दुल कलाम पथ में स्थित राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की चारदीवारी के चारों तरफ गंदगी का अंबार है। आसपास के घरों के लोग कूड़ा कचरा स्कूल की चारदीवारी के पास ही फेंक देते हैं। वहीं इस मार्ग में सब्जी मंडी भी स्थित है। दुकानदार खराब सब्जियों को स्कूल के पास ही फेंक देते हैं। जिसके चलते सब्जी सड़ कर दुर्गंध देती हैं। वहीं नगर के अखलासपुर मार्ग में स्थित श्रीमती उदासी देवी प्लस टू हाई स्कूल व सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के पास जलजमाव की समस्या गंभीर है। जलजमाव काफी दिनों तक रहने के कारण आसपास के रहने वाले लोग भी परेशान हैं। वहीं नगर के टाउन हाई स्कूल के उत्तर दिशा में स्थित घरों के लोगों द्वारा कूड़ा कचरा स्कूल के चारदीवारी के अंदर ही फेंका जा रहा है। जिसके चलते टाउन हाई स्कूल में गंदगी से छात्र-छात्रा हमेशा परेशान रहते हैं। फिलहाल इस स्कूल परिसर में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। जिसके चलते प्रशासनिक पदाधिकारियों के आने जाने से लोग कूड़ा नहीं डाल रहें हैं। छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन से स्कूलों के पास फेंके जा रहे कूड़े व जलजमाव की समस्या को दूर कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी