खरहना विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन

कुदरा प्रखंड के खरहना गांव में स्थित उत्क्रमित उच विद्यालय में गुरुवार को विधायक निरंजन राम ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष विश्वंभर नाथ सिंह यादव जिला पार्षद गायत्री देवी रालोसपा के जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दयाशंकर सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह नियोजित शिक्षक महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मुखिया तुलसी शर्मा सरपंच प्रतिनिधि पप्पू सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:28 AM (IST)
खरहना विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन
खरहना विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन

कुदरा प्रखंड के खरहना गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार को विधायक निरंजन राम ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष विश्वंभर नाथ सिंह यादव, जिला पार्षद गायत्री देवी, रालोसपा के जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दयाशंकर सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह, नियोजित शिक्षक महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मुखिया तुलसी शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि पप्पू सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने छात्र-छात्राओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए विद्यालय तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय में चारदीवारी की कमी को देखते हुए उसके निर्माण के लिए भी प्रयास करने की बात कही। उन्होंने शिक्षा की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा के जरिए ही व्यक्ति व समाज उन्नति कर सकता है। स्मार्ट क्लास की सुविधा का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। जिसके लिए सरकार प्रयत्नशील है। अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने की जरूरत पर बल दिया।

chat bot
आपका साथी