बोलेरो की टक्कर से तीन महिला घायल

थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार की सड़क पर रविवार की देर शाम बोलेरो की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए।

By Edited By: Publish:Tue, 21 Feb 2017 03:03 AM (IST) Updated:Tue, 21 Feb 2017 03:03 AM (IST)
बोलेरो की टक्कर से तीन महिला घायल
बोलेरो की टक्कर से तीन महिला घायल

कैमूर। थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार की सड़क पर रविवार की देर शाम बोलेरो की टक्कर से तीन दलित महिलाएं घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए चैनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघड़ा निवासी बिरेन्द्र मुसहर की पत्नी कुमारी देवी, भंटू मुसहर की पत्नी धर्मावती देवी व डोमा मुसहर की पत्नी इरावती देवी केवां से धान बटोर कर वापस घर जा रही थी। इसी क्रम में चैनपुर बाजार में भभुआ की तरफ तीव्र गति से जा रही बोलेरो से टक्कर लगने के कारण तीनों घायल हो गई। जबकि बोलेरो चालक वाहन सहित भागने में सफल हो गया।

chat bot
आपका साथी