धारदार हथियार से किसान की हत्या

संवाद सूत्र दुर्गावती : गांव खामिदौरा में रविवार रात को एक वृद्ध किसान की धारदार हथियार स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 03:26 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 03:26 AM (IST)
धारदार हथियार से किसान की हत्या
धारदार हथियार से किसान की हत्या

संवाद सूत्र दुर्गावती : गांव खामिदौरा में रविवार रात को एक वृद्ध किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह अपने खेत की ¨सचाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, गांव के किसान विक्रमा राम उम्र 75 वर्ष गांव से सटे अपने खेत की ¨सचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव का मोहन राम आकर किसान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वृद्ध किसान जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। किसान खून से लथपथ होकर खेत के मेढ़ के पास गिर गया। उसके बाद मोहन राम उसे मरा समझ छोड़कर चला गया। किसान के शरीर में सिर व पेट में कई जगहों पर चोट के निशान थे। वृद्ध किसान के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो वृद्ध खून से लथपथ अचेतावस्था में पड़ा था। तब तक परिजन भी पहुंच गए और सभी ने उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजनों इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजवाया। ग्रामीणों के प्रयास से पुलिस ने हत्या के आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया व उसके पास से धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। किसान के पोता सुरेश राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ग्रामीणों के अनुसार, मोहन राम काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित है। उसका इलाज रांची में कराया गया है।

थानाध्यक्ष उदयभानू ¨सह ने बताया कि हत्या के आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

----------

चार साल पहले पत्नी

की हो गई थी मौत

खामिदौरा गांव के किसान की पत्नी की मौत चार वर्ष पहले हो गई थी, जिसको कोई संतान नहीं था। किसान अपने भाई के परिवार के साथ रहता था। किसान अपनी दो एकड़ भूमि में 10 डिसमिल भूमि चर्च बनवाने के लिए दान में दिया था। ग्रामीणों के अनुसार उक्त किसान सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था। मृदु भाषी होने के कारण सभी लोगों किसान विक्रमा राम का काफी आदर करते थे।

chat bot
आपका साथी