पिकनिक मनाने गए सेना के जवान का उत्तरप्रदेश में मिला शव

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नरैली निवासी भारतीय सेना के जवान का शव उत्तरप्रदेश के शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतायस्तगंज के निकट नहर में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर उत्तरप्रदेश पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 03:21 AM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 03:21 AM (IST)
पिकनिक मनाने गए सेना के जवान का उत्तरप्रदेश में मिला शव
पिकनिक मनाने गए सेना के जवान का उत्तरप्रदेश में मिला शव

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नरैली निवासी भारतीय सेना के जवान का शव उत्तरप्रदेश के शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतायस्तगंज के निकट नहर में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर उत्तरप्रदेश पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार, सेना का जवान विजय कुमार यादव तीन दिन पहले अपने घर से दोस्तों के साथ लतीफशाह बियर घूमने गया था। उसके साथी घर आ गए, लेकिन वह नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद उसके पिता अंगद यादव ने स्थानीय थाने में पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृत जवान गया में आर्मी के ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में तैनात था। वह कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर घर आया था। तीन दिन बाद रविवार की सुबह शहाबंगज थाना के अतायस्तगंज गांव के समीप कर्मनाशा लेफ्ट नहर में उसका शव मिला। पुलिस ने उसके पास से बरामद कागजात के आधार पर शिनाख्त की। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दोस्तों को ही मौत का जिम्मेवार मान रहे हैं, जिनके साथ वह पिकनिक स्पॉट गया था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उसके पिता ने गांव के विकास ¨सह, सुनील ¨सह, शिवशंकर ¨सह व जसवंत ¨सह के विरुद्ध शहाबगंज थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

-----------------

तीन वर्ष पूर्व हुई थी विजय की शादी

विजय की शादी तीन वर्ष पूर्व उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के चहनिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में मंशा यादव से हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है। गांव की महिलाएं उसे किसी तरह संभालने की कोशिश कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी