ईंट भट्ठा पर कार्य कर रहे मजदूर की मौत

गुरुवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोमतीपुर के निवासी हीरा ¨बद की मां मुंडेश्वरी धाम के पास ईंट भट्ठा पर कार्य करने के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 04:29 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 04:29 PM (IST)
ईंट भट्ठा पर कार्य कर रहे मजदूर की मौत
ईंट भट्ठा पर कार्य कर रहे मजदूर की मौत

गुरुवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोमतीपुर के निवासी हीरा ¨बद की मां मुंडेश्वरी धाम के पास ईंट भट्ठा पर कार्य करने के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय थी। वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। कुछ समय पूर्व मां मुंडेश्वरी धाम के पास स्थित ईंट भट्ठे पर हीरा ¨बद व उसकी पत्नी जमुना देवी काम करना शुरू कर दिए। ताकि घर की कुछ हालात सुधर जाए। हीरा बिंद मजदूरी करने के ही दौरान गुरुवार की सुबह अचानक जमीन पर गिर गया और छटपटाने लगा। उसकी पत्नी ने इसकी सूचना भट्ठा संचालक को दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुखिया संध्या देवी ने बताया कि कबीर अंत्येष्टि के तहत परिजनों को सहयोग किया गया है। साथ ही अन्य सरकारी सहायता भी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी