कैमूर की छात्रा की चंदौली में सड़क दुर्घटना में मौत

जासं, भभुआ : भभुआ प्रखंड क्षेत्र के महेसुआं गांव निवासी प्रमोद कुमार पटेल की पुत्री दीपशिखा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Oct 2017 03:04 AM (IST) Updated:Tue, 24 Oct 2017 03:04 AM (IST)
कैमूर की छात्रा की चंदौली में सड़क दुर्घटना में मौत
कैमूर की छात्रा की चंदौली में सड़क दुर्घटना में मौत

जासं, भभुआ : भभुआ प्रखंड क्षेत्र के महेसुआं गांव निवासी प्रमोद कुमार पटेल की पुत्री दीपशिखा पटेल की सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में चंदौली में मौत हो गई। छात्रा के शव को चंदौली पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार पटेल की पुत्री दीप शिखा वाराणसी के सनवीम स्कूल में कक्षा 11 वी की छात्रा थी। वह दीपावली के पर्व पर घर आई थी। पर्व समाप्त होने के बाद सोमवार को अपने चचेर भाई अमित कुमार के साथ बाइक से वाराणसी वापस जा रही थी। इसी दौरान चकिया मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दीपशिखा की घटना स्थल पर मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी